Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

उत्तर प्रदेश सरकार राशन कार्डधारक का कराएगी बायोमेट्रिक सत्यापन, तौल मशीन भी होंगी ऑनलाइन

 उत्तर प्रदेश सरकार राशन कार्डधारक का कराएगी बायोमेट्रिक सत्यापन, तौल मशीन भी होंगी ऑनलाइन



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव*


उत्तर प्रदेश सरकार


 हर राशन कार्डधारक का बायोमेट्रिक सत्यापन कराएगी। 15 करोड़ लाभार्थियों की ई-केवाईसी ऑनलाइन सत्यापन कराने का फैसला किया गया है। इसके लिए खाद्य विभाग को ज़रूरी खास निर्देश दे दिए गए हैं।

सस्ते गल्ले की दुकानों से अनाज व अन्य जिसों के वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत ही प्रत्येक लाभार्थी को कोटेदार के यहां जाकर ई-पास मशीन के जरिये आधार में लगे अंगूठे का सत्यापन कराना होगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि असली व्यक्ति ही योजना का लाभ ले रहा है। इस प्रक्रिया को अगले 5-6 माह में पूरा करने की योजना बनाई गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies