Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

महापौर ने नवनिर्मित पिंक टायलेट का किया लोकार्पण

Top Post Ad

 महापौर ने नवनिर्मित पिंक टायलेट का किया  लोकार्पण 



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

गोरखपुर।महापौर डा मंगलेश श्रीवास्तव द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने पन्त पार्क गेट के समीप 5 सीटेड पिंक टायलेट तथा जमुना बजाज पार्क के समीप महिलाओं हेतु 5 सीटेड बनाया गया है जिसका लोकार्पण महापौर डा0 मंगलेश श्रीवास्तव द्वारा पार्षद अजय राय के साथ किया गया। उक्त अवसर पर महापौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए महानगर में अनेक पिंक ट्ायलेट बनाये गये हैं जिसकी कड़ी यह 5-5 सीटेड दो पिंक टायलेट और जुड गये। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार महानगर में विकास की कड़ी में पिंक ट्ायलेट को भी जोड़ते हुए बनाया गया है। इस ट्ायलेट के बनने से महानगर महानगर की महिलाएं ही नहीं अपितु बाहर से आने वाले महिलाएं भी लाभान्वित होगी। लोकार्पण के उपरान्त महापौर द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों एवं सम्बन्धित फर्म के प्रोपराइटर को भी निर्देशित किया कि अपने कर्मचारियों सदैव सचेत करते रहे कि ट्ायलेट में किसी तरह की गन्दगी दिखाई न दे और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उक्त अवसर पर महापौर के साथ पार्षद अजय राय पूर्व पार्षद मनोज सिंह अधिशासी अभियन्ता अमरनाथ सहायक अभियनता/जोनल अधिकारी नर्वदेश्वर पाण्डेय महापौर के पी0ए0 मु आरिफ सिद्दीक़ी अवर अभियन्ता अवनीश भारती संस्था के प्रोपराइटर एस0बी0 ट्ायलेट अनिल शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies