दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “लूट व चोरी” के अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट गोरखपुर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह थाना रामगढ़ताल नेतृत्व में, उ0नि0 हरिओम सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 517/2023 धारा 380 भा0दं0सं0 से सम्बन्धित अभियुक्त सौरभ कुमार पुत्र भरत कुमार सोनी निवासी बुद्ध बिहार पार्ट सी रामपुर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से जमेनिया गार्डेन के सामने गुमटी का ताला काटकर चोरी किये गये 670 रुपये बरामद हुए जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 हरिओम सिंह, थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
3. हे0का0 ऋषिमुनी चौधरी, थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
4. का0 आशीष सिंह चौहान थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
