Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

संतकबीरनगर के डीएम बने महेंद्र सिंह गोरखपुर प्राधिकरण में बनाए कई रिकॉर्ड

 संतकबीरनगर के डीएम बने महेंद्र सिंह गोरखपुर प्राधिकरण में बनाए कई रिकॉर्ड



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर संतकबीरनगर के डीएम बनाए गए महेंद्र सिंह का गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कई रिकॉर्ड बनाए। बतौर उपाध्यक्ष उनके कार्यकाल में प्राधिकरण ने रिकॉर्ड कमाई की, तो उन्होंने सर्वाधिक आवासीय योजनाओं का तोहफा देकर उन्होंने लोगों की जरूरतों को पूरा किया। इस दौरान उन्होंने रामगढ़झील को पर्यटन की दृष्टि से ऊंचाई दी 

महेंद्र सिंह तंवर 2015 बैच के IAS अधिकारी हैं। इससे पहले वह गाजियाबाद नगर निगम में नगर आयुक्त के रूप में तैनात रहे। वह बहराइच और एटा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। शाहजहांपुर में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई है।

वह मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के निवासी हैं। B-Tech करने के बाद उन्होंने दो वर्षों तक निजी सेक्टर में कार्य किया है। उन्हें कविताएं लिखने का भी शौक है। यहां के अब तक उपाध्यक्ष रहे अब संतकबीरनगर के नया डीएम बनाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies