मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगाया जनता दरबार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लगाए गए जनता दरबार में प्रदेश के कोने-कोने से आए फरियादियों ने मुख्यमंत्री योगी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा।वहीं मुख्यमंत्री योगी के जनता दरबार में 500 फरियादी पहुंचे।
जनता दरबार गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने लगाया गया था
मुख्यमंत्री योगी ने 200 लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण के कड़े दिशा निर्देश दिए