नकली नोट बनाने व उसका कारोबार करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा जालसाजी एवं धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह थाना गगहा के नेतृत्व में उ0नि0 अनित कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 524/2023 धारा 489ए, 489बी, 489सी, 489डी, 34 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्त विक्रम जायसवाल पुत्र नुपेन्द्र जायसवाल निवासी ग्राम गड़ही थाना गगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाले अधि0/कर्मचारीगण-
1. उ0नि0 अनित कुमार राय थाना गगहा, जनपद गोरखपुर
2. का0 संतोष राम थाना गगहा, जनपद गोरखपुर
3. का0 गोविन्द गुप्ता थाना गगहा, जनपद गोरखपुर