Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

शारदीय नवरात्रि में “मिशन-शक्ति फेज-4" के विशेष अभियान के अन्तर्गत महिलाओं / बालिकाओं को सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया

 शारदीय नवरात्रि में “मिशन-शक्ति फेज-4" के विशेष अभियान के अन्तर्गत महिलाओं / बालिकाओं को सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया






हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन-शक्ति गोरखपुर के पर्यवेक्षण में "मिशन-शक्ति अभियान" के अंतर्गत महिलाओं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष, थानो पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम व महिला बीट आरक्षियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं/बालिकाओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न कानूनों यथा- घरेलू हिंसा से संरक्षण अधि०, दहेज प्रतिषेध अधि०, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधि०, अनैतिक व्यापार निवारण अधिo, पाक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधि०, बाल श्रम कानून एवं भारतीय दण्ड संहिता में महिलाओं की गरिमा के विरूद्ध विभिन्न अपराधों आदि के संबंध में जानकारी दी गई।


महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर फोरम- वीमेन पावर लाइन 1090,


पुलिस आपातकालीन सेवा 112, इमरजेन्सी कॉल पैनिक बटन- मोबाइल पर डेमो, सी0एम0 हेल्प लाइन नम्बर - 1076, चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098, वन स्टाप सेण्टर 181, साइबर हेल्प लाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन 102 एम्बुलेंस सेवा - 108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की महिला हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय / राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस अभियान के अन्तर्गत दिनांक 15.10.2023


से अबतक कुल 2261 स्थानों पर कुल 61380 लोगों को जागरुक किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies