Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, 5 को गोली मारी, एक का गला काटा, सनसनीखेज वारदात से हड़कंप

 देवरिया:पूर्व जिला पंचायत सदस्य और दो मासूम समेत छह लोगों की हत्या


जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, 5 को गोली मारी, एक का गला काटा, सनसनीखेज वारदात से हड़कंप



रुद्रपुर में दो पक्षों में लंबे समय से चल रहा था जमीन का विवाद


जमीन विवाद में सत्य प्रकाश दुबे के परिवार पर किया गया हमला

सत्य प्रकाश, पत्नी समेत परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या

हत्याकांड को अंजाम देने आए प्रेमचंद यादव के भी मारे जाने की सूचना


हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


देवरिया : रुद्रपुर के पास फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस पहुंची है।

पुलिस छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है। गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी भेजी जा रही है। छह लोगों की हत्या की खबर ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है।घटना की सूचना मिलते ही आधा दर्जन थानों की पुलिस गांव में पहुंची है। डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। माहौल को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। 6 लोगों की हत्या के बाद से गांव में आक्रोश फैला हुआ है।  घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा ने आसपास के थानों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। वे खुद घटनास्थल पर रवाना हुए। डीएम अखंड प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे।

इनकी हुई है हत्या 


सत्यप्रकाश दूबे (54) पुत्र जनार्दन दूबे 

किरन दूबे (52) पत्नी सत्यप्रकाश दूबे 

सलोनी (18) पुत्री सत्यप्रकाश दूबे 

नंदिनी (10) पुत्री सत्यप्रकाश दूबे 

गांधी (15) पुत्र सत्यप्रकाश दूबे 

प्रेम यादव (50) पुत्र रामभवन यादव 


इन्हें किया गया रेफर 

अनमोल (8) पुत्र सत्यप्रकाश दूबे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies