त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक हाईटेक थाना गोरखनाथ में हुई
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर आज दिनांक 21.10.2023 को श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर महोदय जोन गोरखपुर, श्रीमान् मंडलायुक्त महोदय गोरखपुर, श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक महोदय गोरखपुर रेन्ज गोरखपुर, जिलाधिकारी गोरखपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा थाना गोरखनाथ मीटिंग हॉल में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शान्तिपूर्ण एवं सौहृार्दपूर्ण मौहाल में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त मीटिंग की गई एवं सभी अधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । इस अवसर पर नगर आयुक्त गोरखपुर, पुलिस अधीक्षक नगर, अपर जिलाधिकारी नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ एवं अन्य विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे ।