Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए आज चिलुवाताल थाने पर दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक एवं समिति पदाधिकारी के साथ बैठक

त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए आज  चिलुवाताल थाने पर दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक एवं समिति पदाधिकारी के साथ बैठक

हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

गोरखपुर आज चिलुवाताल थाने पर त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए थानाध्यक्ष चिलुवाताल संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में मूर्ति की स्थापना के सम्बन्ध में,जिसमें मूर्ति के रखरखाव से संबंधित जानकारियां दी गई साथ में मूर्ति की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारियों पर प्रकाश डालते हुए थानाध्यक्ष चिलुवाताल संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि किसी भी नये स्थान पर मूर्ति का स्थापना नहीं होगा जिन लोगों की मूर्तियां पहले से स्थापित की जाती है उन्हीं लोगों की मूर्ति की स्थापना की जाएगी उसे जगह पर बालू की व्यवस्था ,पानी की व्यवस्था और बिजली की जो व्यवस्थाएं होंगी उसके रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है हम आपके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे यदि आपको किसी प्रकार की कोई कठिनाई होती है तो आप तुरंत हमें या हमारे पुलिस कर्मियों को सूचित करें हम सदैव आपके साथ हैं लेकिन किसी भी प्रकार की अभद्रता या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी यदि कोई भी व्यक्ति अनुशासनहीनता का कार्य करेगा या कार्य करते पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी इसलिए हमें आपसे अपेक्षा है कि आप हमारा पूर्ण सहयोग करेंगे और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएंगे।

सहयोग में वरिष्ठ उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार बरगदवा चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह समाधान अधिकारी बाल गंगाधर शुक्ला उप निरीक्षक शिवराज सिंह और तम एम पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies