कारखाना कर्मियों ने अपनी समस्याओं से पी आर के एस के महामंत्री विनोद राय को अवगत कराया
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर आज यांत्रिक कारखाना गोरखपुर के कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय को अवगत कराया। कारखाना में एनपीएस से संबंधित कर्मचारियों के एनपीएस का पैसा निवेश करने के लिए सहमति पत्र मांगा जा रहा है जिससे कर्मचारी आशंकित है। इससे पहले कभी उनसे सहमति पत्र नहीं मांगा गया। कर्मचारियों का कहना है कि ऐसा ना हो कि पुरानी पेंशन बहाली पर उनको पुरानी पेंशन बहाली से बाहर कर दिया जाए। यांत्रिक कारखाना के यार्ड में शंटिंग कर्मचारियों के प्रमोशन के मुद्दे लंबित हैं कर्मचारियों ने महामंत्री विनोद राय को अवगत कराया की प्रमोशन से संबंधित निर्णय कारखाना प्रशासन द्वारा जल्द लिए जाएं जिससे कर्मचारियों का प्रमोशन हो सके। कारखाना कर्मचारियों की समस्याओं को महामंत्री विनोद राय ने ध्यानपूर्वक सुना और प्रशासन से मिलकर जल्द से जल्द समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया । महामंत्री विनोद राय के साथ पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ कारखाना मंडल के अध्यक्ष डीके तिवारी, आर पी भट्ट,दीपक चौधरी, विजय पाठक, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, जयप्रकाश सिंह, अंशुमाल पाठक, निशांत यादव,अजय त्रिपाठी, दीपक प्रजापति चंद्रिका सतीश श्रीवास्तव लक्ष्मी श्रीवास्तव आर डी सिंह इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।