Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

विदेश भेजने के नाम पर पैसों का गबन धोखाधड़ी व चोरी का अपराध कारित करने वाले गिरोह के 02 अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही

 विदेश भेजने के नाम पर पैसों का गबन धोखाधड़ी व चोरी का अपराध कारित करने वाले गिरोह के 02 अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


 गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव गोरखपुर के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष गगहा जनपद गोरखपुर द्वारा गैंग लीडर रणविजय यादव उर्फ मुलायम यादव पुत्र सुरेन्द्र नाथ यादव निवासी ग्राम भैंसही खुर्द थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर व गैंग के 01 अन्य सदस्य (सहअभियुक्त) बृजकुमार यादव पुत्र रामसिंह यादव निवासी ग्राम बनपुरवा थाना गगहा जनपद गोरखपुर जिनका एक विधि विरुद्ध गैंग है के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है । उक्त गैंग का लीडर रणविजय यादव स्वयं है तथा अपने गैंग के सदस्य बृजकुमार यादव पुत्र रामसिंह यादव के साथ मिलकर जनता को विदेश भेजने के नाम पर ट्रेनिंग सेंटर खोलकर पैसे हड़प लेना जैसे अपराध कारित करते रहते है। इनका एक संगठित गिरोह है, जो स्वयं व अपने गिरोह के अन्य सदस्य के साथ आर्थिक, भौतिक, दुनियाबी व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर धोखे से पैसे हड़पने जैसे गम्भीर अपराध कारित करते रहते है । गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्यों का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है, जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट प्राप्त कर गैंगेस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए गैंग लीडर रणविजय यादव उर्फ मुलायम यादव व गिरोह के 01 अन्य सदस्य उपरोक्त के विरूद्ध थाना गगहा पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 759/23 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0-1986 पंजीकृत किया गया है । 


पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0 759/23 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0-1986 थाना गगहा जनपद गोरखपुर 


अपराधियों का नाम पता व आपराधिक इतिहास-

1. रणविजय यादव उर्फ मुलायम यादव पुत्र सुरेन्द्र नाथ यादव निवासी ग्राम भैंसही खुर्द थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर (गैंग लीडर)

1. मु0अ0सं0 05/2023 धारा 406/420 भाद0वि0 थाना गगहा जनपद गोरखपुर  

2. मु0अ0सं0 06/2023 धारा 406/420 भाद0वि0 थाना गगहा जनपद गोरखपुर  

3. मु0अ0सं0 42/2023 धारा 406, 419, 420, 506 भादवि थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर 

4. मु0अ0सं0 50/2023 धारा 406, 419, 420, 506 भादवि थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर 

5. मु0अ0सं0 16/2019 धारा 457/380/411 भादवि थाना गोला जनपद गोरखपुर

6. मु0अ0सं0 244/2018 धारा 279/338/339 भादवि थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर  

7. मु0अ0सं0 127/2019 धारा 379/411 भादवि थाना गोला जनपद गोरखपुर

8. मु0अ0सं0 85/2021 धारा 147/323/427/452/504/506 भादवि थाना गोला जनपद गोरखपुर

9. मु0अ0सं0 36/2019 धारा 380/511 भादवि थाना गोला जनपद गोरखपुर

10. मु0अ0सं0 69/2019 धारा 379/411 भादवि थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर

11. मु0अ0सं0 130/2019 धारा 411/413/468 भादवि थाना गोला जनपद गोरखपुर

12. मु0अ0सं0 97/2019 धारा 379/411 भादवि थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर

13. मु0अ0सं0 759/23 धारा 3(1) उत्तरप्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम- 1986 थाना गगहा जनपद गोरखपुर। 


2. बृजकुमार यादव पुत्र रामसिंह यादव निवासी ग्राम बनपुरवा थाना गगहा जनपद गोरखपुर ।

1. मु0अ0सं0 05/2023 धारा 406/420 भाद0वि0 थाना गगहा जनपद गोरखपुर  

2. मु0अ0सं0 06/2023 धारा 406/420 भाद0वि0 थाना गगहा जनपद गोरखपुर  

3. मु0अ0सं0 42/2023 धारा 406/419/420/506 भादवि थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर

4. मु0अ0सं0 50/2023 धारा 406, 419, 420, 506 भादवि थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर

5. मु0अ0सं0 759/23 धारा 3(1) उत्तरप्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम- 1986 थाना गगहा जनपद गोरखपुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies