Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

श्रम विभाग के कर्मचारी भी हड़ताल के पक्ष में हुए लामबंद - यशवीर श्रीवास्तव

 श्रम विभाग के कर्मचारी भी हड़ताल के पक्ष में हुए लामबंद -  यशवीर श्रीवास्तव 



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर 18 नवंबर  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर आज उप श्रमायुक्त कार्यालय गोरखपुर में कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में सहमति पत्र भरकर मतदान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रम विभाग कर्मचारी संघ गोरखपुर यशवीर श्रीवास्तव एवं मंत्री जितेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था  बहाल किए जाने हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार के विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा निरंतर धरना प्रदर्शन के माध्यम से मांग की रही है, किंतु सरकार मौन धारण किए हुए है।ऐसी स्थिति में कर्मचारियों ने यह ठान लिया है कि पुरानी पेंशन नहीं तो सरकार भी नहीं। अब कर्मचारियों के लिए जीवन मरण का प्रश्न है, इसलिए कर्मचारी अब किसी भी हद तक जाकर बड़े से बड़ा राष्ट्रव्यापी संघर्ष करेगा। जिसमें कार्यालयों में कलमबंदी से लेकर रेल चक्का जाम भी शामिल होगा। इस हड़ताल से उत्पन्न होने वाली असहज स्थितियों की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर के अध्यक्ष रुपेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, उपाध्यक्ष अशोक पाण्डेय एवं पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने बयान साझा कि सरकार इस मुद्दे पर हमेशा आर्थिक संकट की बात करती है, और वहीं नई पेंशन स्कीम को कर्मचारियों के लिए पुरानी से भी अच्छी बताने का प्रयास करती है, जो एकदम निराधार है। यदि ऐसा है तो माननीयों को भी क्यों नहीं। सरकार को वन नेशन वन पेंशन व्यवस्था करनी होगी, अर्थात कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करनी होगी। नहीं तो अब कर्मचारी करो या मरो के लिए के लिए कमर कस लिए हैं। मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित  अध्यक्ष एन जे सीए गोरखपुर एवं महामंत्री पी आर के एस विनोद कुमार राय ने मतदान का आह्वान करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के हड़ताल के पक्ष में शत् प्रतिशत मतदान किया जा रहा है और समय रहते पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो राष्ट्रव्यापी हड़ताल तय है।

      इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद कुमार राय,रुपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अशोक पाण्डेय, दीपक चौधरी, यशवीर श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार, सीमा महमूद,शशिकला सिंह, कृतिका श्रीवास्तव, छोटेलाल गुप्ता, अमरजीत यादव, राकेश कुमार, विजय कुमार गुप्ता, जयंत कुमार, राहुल राव, दिनेश कुमार,अजीत कुमार सिंह, विकास जी श्रीवास्तव मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies