ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का मण्डलीय समीक्षा बैठक संपन्न
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
सदर,गोरखपुर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उ.प्र. गोरखपुर का मण्डलीय समीक्षा बैठक, शपथग्रहण एवं सम्मान समारोह मण्डल अध्यक्ष जय प्रकाश गोविन्द राव की अध्यक्षता मे महानगर के प्रतिष्ठित होटल 'रेड कार्पेट' तारा मंडल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महा सचिव महेद्रनाथ सिंह ने अपने उद्बोधन मे कहा कि पत्रकारो का यह संगठन प्रदेश के सभी जनपदो में चार दशकों से ग्रामीण छेत्रो की समस्याओं एवं उनकी आवाज अपनी रुप से बुलन्द करता रहा है। जिसमे गोरखपुर मण्डल के गोरखपुर, कुशीनगर एवं देवरिया जनपद क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहा और प्रदेश के सभी मण्डलो मे गोरखपुर प्रथम स्थान पर रहा।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से महामण्डलेश्वर कंकेश्वरी नंद गिरी, पूर्व सांसद जयप्रकाश निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन विरेन्द्र सिहं, प्रदेश सचिव नागेश्वर सिहं प्रदेश संरक्षक गोरखलाल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष गोरखपुर डॉ विपिन शाही ,वाराणसी-सीबी- तिवारी, कुशीनगर- शैलेश उपाध्याय, देवरिया पौहारी शरण आदि ने सम्बोधित किया।
उक्त अवसर पर सभी जनपदो के जिलाध्यक्ष, तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारी मण्डल पदाधिकारी जय गोविंद राव, संजय सिंह, संतोष जायसवाल, अमर सिंह,पुष्पलता सिंह,जिला मंत्री संतोष त्रिपाठी रिया जायसवाल, विनोद सिंह, प्रभुनाथ संजीव मिश्रा सहजनवां तहसील अध्यक्ष हरिगोबिन्द चौबे, सदर तहसील अध्यक्ष पंकज पाण्डेय ,गोला तहसील अध्यक्ष बृजनाथ तिवारी,खजनी तहसील अध्यक्ष रामाशीष तिवारी,चौरीचौरा तहसील अध्यक्ष ललित मोहन त्रिपाठी,पुरुषोत्तम अग्रवाल, प्रधान प्रवासी, अनिल मिश्रा, विवेक पांडेय सहित सैकड़ो पत्रकार उपस्थित थे।