लखनऊ की बैठक से लौटे परिषद के पदाधिकारी
हड़ताल का बजा डंका, पेंशन नहीं देने वाली सरकार का कर्मचारी लगाएंगे लंका–रूपेश
आगामी 21 नवंबर को सभी जिला/ ब्लॉक मुख्यालय पर हड़ताल के समर्थन में होगा मतदान–मदनमुरारी शुक्ल
कर्मचारियों की कई मांगों पर सरकार सहमत, अपर मुख्य सचिव कार्मिक ने 15 दिनों में निस्तारण का दिया भरोसा– राजेश सिंह
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर 11 नवंबर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की लखनऊ की बैठक से लौटे पदाधिकारी ने गोरखपुर में बैठक कर कर्मचारियों को केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय से अवगत कराया ।
कैंप कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की हड़ताल का डंका बज चुका है अब भी वक्त है कि सरकार मुगालते से बाहर आकर पुरानी पेंशन बहाल करें अन्यथा कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल नहीं करने वाले पार्टियों की लंका लगा देंगे।
महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने कहा की राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जिले के सभी ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर आगामी 21 नवंबर को हड़ताल के समर्थन के लिए कर्मचारियों से मतदान कराया जाएगा और उपरोक्त मत पेटी जिला अध्यक्ष/महामंत्री द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि परिषद की कई मांगों पर सरकार सहमत है, अपर मुख्य सचिव कार्मिक देवेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में परिषद के प्रांतीय नेताओं के साथ जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव भी शिरकत किए थे जिसमें अपर मुख्य सचिव कार्मिक ने कई मांगों का 15 दिन के अंदर पूरा करने का भरोसा दिया है।
बैठक को उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ला और अशोक पांडे ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर गोविंद जी वरुण बैरागी कनिष्क गुप्ता बंटी श्रीवास्तव फूलइ पासवान जामवंत पटेल प्रभु दयाल सिंह विजय शर्मा इजहार अली आदि कर्मचारी नेता मौजूद रहे ।
