Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज दिनाक 06.12.2023 को समय 3:00 बजे आंगनवाड़ी केंद्रों में हॉट कुक्ड मील योजना के अनुश्रवण हेतु जिलाधिकारी महोदय संभल के निर्देश में गठित

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर



आज दिनाक 06.12.2023 को समय 3:00 बजे आंगनवाड़ी केंद्रों में हॉट कुक्ड मील योजना के अनुश्रवण हेतु जिलाधिकारी महोदय संभल के निर्देश में गठित ब्लॉक स्तरीय समिति विकास खंड असमोली, सम्भल व पंवासा की बैठक उपजिलाधिकारी महोदय श्री सुनील कुमार त्रिवेदी की अध्यक्षता में उपजिलाधिकारी कार्यालय सम्भल  में आयोजित की गई। 




हॉट कुक्ड मील की ब्लॉक स्तरीय अनुश्रवण समिति में उपजिलाधिकारी महोदय संभल अध्यक्ष, संबंधित विकास खंडों के बाल विकास परियोजना अधिकारी सचिव ,  खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, आपूर्ति अधिक्षक, सहायक विकास अधिकारी पंचायत आदि सदस्य हैं। आंगनवाड़ी केंद्रों पर हॉट कुक्ड मील योजना बाल विकस विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग , आपूर्ति विभाग, आदि विभागों के कन्वर्जेंस द्वारा लागू की जा रही है| विद्यालय में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र तथा विद्यालय से 200 मीटर की परिधि में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों पर संबंधित प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 03-06 वर्ष के बच्चों को गरम पका हुआ खाना बनाकर खिलाया जायेगा । विद्यालयों के बाहर स्तिथ आंगनबाड़ी केदो में आंगनवाड़ी सहायिका के द्वारा खाना बनाकर खिलाया जाएगा| बैठक के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर हॉट कुक्ड मील योजना के सफल संचालन के लिए उपजिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 उक्त बैठक में उपजिलाधिकारी महोदय संभल, बाल विकास परियोजना अधिकारी संभल/असमोली ( श्रीमती रचना देवी यादव), प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी पंवासा (श्रीमती नीता रानी सैनी), खंड विकास अधिकारी असमोली , खंड विकास अधिकारी संभल , खंड विकास अधिकारी पंवासा, खंड शिक्षा अधिकारी संभल, खंड शिक्षा अधिकारी असमोली, खंड शिक्षा अधिकारी पंवासा, पूर्ति निरीक्षक संभल,श्रीमती अर्चना अग्रवाल मुख्य सेविका, श्रीमती कमलेश देवी मुख्य सेविका, श्रीमती शाहाना खातून मुख्य सेविका ,श्रीमती माया देवी मुख्य सेविका ,  श्री शैलेंद्र भारद्वाज ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पंवासा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संभल श्री आशुतोष भारद्वाज , ब्लॉक कोऑर्डिनेटर असमोली श्री अमन कुमार आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies