Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बढ़ती ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने निराश्रित एवं असहाय लोगों को किए कंबल वितरित*

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर



बढ़ती ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने निराश्रित एवं असहाय लोगों को किए कंबल वितरित*




संभल (बहजोई) 23 दिसंबर 2023

 

     आज नगर पालिका बहजोई स्थित बस स्टैंड के निकट वर्तमान में ठंड से बचाव हेतु जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने निराश्रित,असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया।

   जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में शीत लहर के दृष्टिगत जनपद में कंबलों का वितरण जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों को किया जा रहा है इसके साथ ही साथ रैन बसेरे का भी संचालन शुरू कर दिया गया है। आने वाले समय में भी कंबलों का वितरण किया जाता रहेगा।

     इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर दीपक चौधरी,आपदा प्रबंधन से ए के यादव सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies