Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सांगठनिक मजबूती से ही शिक्षक परिलब्धियों की सुरक्षा होगी-चेत नारायण सिंह

 सांगठनिक मजबूती से ही शिक्षक परिलब्धियों की सुरक्षा होगी-चेत नारायण सिंह



पूर्वांचल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की समीक्षा बैठक सम्पन्


हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


बस्ती। पूर्वांचल के उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की समीक्षा बैठक हंसराज लाल इंटर कालेज गणेशपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष राम पूजन सिंह व संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि संगठनीक मजबूती से ही शिक्षक परिलब्धियों की सुरक्षा हो पाएगी। पदाधिकारी विद्यालयों का भ्रमण कर संगठन को मजबूत करें। तभी कर्मचारी विरोधी सरकार से लड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि तदर्थ शिक्षकों के परिवार की पीड़ा असहनीय हो गई। उनकी सेवा सुरक्षा के लिए हर संभव संघर्ष किया जा रहा है। सरकार ने एनपीएस घोटाले से ध्यान हटाने के लिए ही तदर्थ शिक्षकों से संबंधित 9 नवम्बर का आदेश लाया गया है। 31 जनवरी तक प्रदेश के सभी एनपीएस शिक्षकों का पासबुक बनवा दिया जाएगा, जिससे शिक्षकों को कटौती की गई धनराशि की जानकारी समय समय पर मिलता रहेगा।

मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा पुरानी पीढ़ी के पदाधिकारी नई पीढ़ी के पदाधिकारियों से ताल मेल बनाएं। बस्ती मंडल को प्रदेश का सबसे सशक्त संगठन बनाया जायेगा। गोरखपुर के मंडल अध्यक्ष ज्योतिष कुमार पांडेय ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक व संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में रिश्वत मांगी जा रही है। अधिकारी संगठन की जायज मांगों पर कारवाई नही कर रहे हैं। देवीपाटन मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी ने कहा कि तदर्थ साथियों के प्रभावित होने संगठन की सदस्यता प्रभावित हो रही है। हम पदाधिकारियों को साथ लेकर सदस्यता बढ़ाएंगे। अयोध्या मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मंडल के 6 सौ से अधिक तदर्थ शिक्षक 9 नवम्बर के आदेश से प्रभावित हुआ है। हम संघर्ष कर रहे हैं संगठन को और मजबूत करेंगे। बैठक में गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती जनपद के पाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, रण बहादुर सिंह, देवेंद्र कुमार मिश्रा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राम मोहन शाही, श्रवण प्रसाद तिवारी,अजय प्रताप सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, महेश राम, गिरिजानंद यादव, मोहिबुल्लाह खान, विंध्याचल सिंह, गुलाब चंद्र मौर्य, राम विलास चौधरी,राजेश प्रताप सिंह, ज्योतिष कुमार पांडेय, अशोक चौरसिया, शिवजीत कुशवाहा, जयहिंद, डा.सुरेंद्र चौधरी, राजित राम वर्मा, विकास सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

पीआरएसयू : व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं छह जनवरी से

प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय एवं मंडल के (प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर) संबद्ध कॉलेजों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं छह जनवरी से शुरू होंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा का कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसमें बीएड, एलएलबी और एमएससी कृषि के पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसके साथ ही विवि प्रशासन ने समय सारणी पर 26 दिसंबर तक आपत्तियां भी मांगी हैं।एमएससी कृषि अर्थशास्त्र, एमएससी कृषि प्रसार, एमएससी जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग, एमएससी मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन की परीक्षाएं छह से शुरू होकर 12 जनवरी तक चलेंगी। बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे की पाली में 16 जनवरी से शुरू होंगी और 20 जनवरी तक चलेंगी। वहीं बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं छह से 20 जनवरी तक चलेंगी। एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं छह से 12 जनवरी तक, एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 से 20 जनवरी तक होंगी। वहीं पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 से 17 जनवरी तक प्रस्तावित है।

शीतकालीन अवकाश आज से

पीआरएसयू में 26 दिसंबर से चार जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर और महाविद्यालय में संचालित प्रायोगिक और मौखिकी परीक्षा पूर्व कार्यक्रमों के तहत होंगी।

51 जिलों के अवशेष 6470 पदों पर चयनितों के नियुक्ति का रास्ता साफ

प्रयागराज, संवाददाता।12460 सहायक शिक्षक भर्ती के अवशेष चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्त का रास्ता साफ हो गया है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने सोमवार को सूबे के 51 बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि चयनि…

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies