धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप एक नफर वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में उ0नि0 शिवराज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 566/2023 धारा 147,420,504,506,467,468,471 भा0द0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता ममता जायसवाल पुत्री रामनाथ जायसवाल निवासी ग्राम मानीराम थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्ता द्वारा जन्मतिथि सम्बन्धित कागजात में कूटरचना करके पासपोर्ट बनवा लेना के संबंध में दिनांक 14.10.2023 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोकत पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी की टीम-
1- उ0नि0 शिवराज सिंह थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2- का0 का0 चन्दन वर्मा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
3- का0राघवेन्द्र कन्नौजिया थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
4- का0 श्यामजी यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
5- म0का0क्षमा राय थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर