Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2024 का हुआ समापन*

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर




उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2024 का हुआ समापन*



विभागों द्वारा शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवं लोगों को अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए लगाई गई थी स्टॉल


प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय स्टालों  को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित


संभल (बहजोई) 26 जनवरी 2024


24 जनवरी को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बहजोई में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं लोगों को अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई थी।

      जिसका आज प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ज्ञान सिंह एवं अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा द्वारा समापन किया गया।

    प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

    प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने कहा की समस्त विभाग अधिक से अधिक योजनाओं का प्रचार प्रसार करें ताकि जन सामान्य को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

   अपर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त विभाग अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निष्पक्ष निर्वहन करें ताकि पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ प्राप्त हो सके।


     इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies