Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर



संभल (बहजोई) 23 जनवरी 2024*


   आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।



    जिसमें जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार ने निर्माणधीन परियोजनाओं में क्या प्रगति हुई है उसके विषय में जिलाधिकारी को बिंदु बार अवगत कराया।

        जिसमें हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर एवं आर ई डी विभाग द्वारा बनाए जा रहे प्राथमिक विद्यालयों एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देशित किया। 

    ओडीआर एमडीआर एवं नई सड़क, ग्राम सड़क योजना के द्वारा कराई जा रहे निर्माण कार्यों, सेतु निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

      जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण द्वारा बनाई जा रही है परियोजनाओं को लेकर जानकारी प्राप्त करते हुए  कहा कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उनको हैंडोवर की प्रक्रिया में लाया जाए। जिससे वो जन उपयोगी बना सकें।

    उसके उपरांत राजकीय निर्माण निगम, पैक्स फैड, सिडको, जिला पंचायत आदि कार्यदाई संस्थाओं के द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देशित किया।

      इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ज्ञान सिंह, जिला अर्थ एवं सांख्यिकीय अधिकारी रत्नेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर,जिला विद्यालय निरीक्षक वेदराम सहित संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies