Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद

 चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर थाना चौरीचौरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना चौरी चौरा के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 30/2024 धारा 457,380 भादवि से संबंधित अभियुक्त गोविन्द यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम चौरा, थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 01 अदद लेपटाप, 01 अदद चार्जर, 01 अदद हार्ड डिस्क, 01 अदद ओटीजी व 01 अदद कीपैड मोबाइल बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


गिरफ्तारी की टीम – 


  1. प्र0नि0 चितवन कुमार थाना चौरी चौरा, जनपद गोरखपुर ।

  2. उ0नि0 अविनाश कुमार सिंह थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर । 

  3. हे0का0 शिवकुमार जायसवाल थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ।

  4. का0 अरुण कुमार यादव थाना चौरी चौरा जनपद  गोरखपुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies