सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
देवरिया पुलिस महाराष्ट्र के ठाणे से लेकर आई, एक्स पर किया था पोस्ट
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
देवरिया पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा पोस्ट करने के मामले में आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है। जिले की रुद्रपुर पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के कोआर्डिनेशन से आरोपी को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया। आरोपी रुद्रपुर के फतेहपुर गांव में हुए सामूहिक नरसंहार के आरोपियों के अवैध कब्जा मामले में अपील खारिज होने से नाराज था। जिस कारण उसने एक्स पर पोस्ट लिखकर यूपी के मुख्यमंत्री को धमकाया था।
हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस सक्रिय हुई। देवरिया पुलिस को सर्विलांस से युवक का लोकेशन महाराष्ट्र में मिल रहा था। इसके बाद वहां की पुलिस को सूचना दी गई। महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी युवक को कल्याण थाना, ठाणे से हिरासत में ले लिया था। रुद्रपुर थाना के सब इंस्पेक्टर बलराम सिंह बघेल और कांस्टेबल कुंदन लाल महाराष्ट्र पहुंचे। वहां से युवक को गिरफ्तार कर हवाई मार्ग से गोरखपुर ले आए। वहां से युवक को रुद्रपुर कोतवाली लाया गया।।
वायरल खबर की पुष्टि के लिए जब खबर से सम्बंधित कोतवाली रुद्रपुर जनपद देवरिया से जब फ़ोन द्वारा खबर के विषय में जानकारी की तो श्रीमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियुक्त को महाराष्ट्रा से ग्रिफ्तार कर
कोतवाली रुद्रपुर जनपद देवरिया लाया
गया है।
