धोखाधड़ी का अपराध कारित करने के आरोप में एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर थाना राजघाट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष राजघाट नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेश प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 159/2023 धारा 420,406,506,120 बी भादवि व 177/23 धारा 420,406,506,120 बी भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी हुमायूपुर उत्तरी माली टोला थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही का जा रही हैं।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 कमलेश प्रताप सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
2. का0 प्रवीन राव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
3. का0 अर्जुन शर्मा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
