Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

डीआईजी एन कुलांची के बाद देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह ने किया बार्डर क्षेत्र का दौरा

 डीआईजी एन कुलांची के बाद देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह ने किया बार्डर क्षेत्र का दौरा




हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


अयोध्या में राम मन्दिर के उद्घाटन के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों मे पुलिस सरगर्मी बढ़ गयी है। लगातार उच्चाधिकारियों का काफिला सिमान्त क्षेत्रों का दौरा कर परिस्थितियों का अपने हिसाब से मुल्यांकन कर रही है। साथ ही किसी भी तरह के चूक न हो इस लिहाज से जरूरी निर्देश भी अधिकारियों द्वारा दिये जा रहे है। 

दोपहर में साइबर क्राइम उप महानिदेशक लखनऊ एन कुलांची ने सीमावर्ती क्षेत्र अहिरौलीदान बंधे पर पहुँच नाव के जरिये यूपी के जीरो माइल तक का दौरा किया और रास्तो सहित तमाम परिस्थितियों का मुल्यांकन किया व जरूरी निर्देश भी दिया। जिस क्रम में देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह भी अहिरौलीदान बंधे का निरक्षण कर भौगोलिक परिस्थितियों का जायजा लिया।

बात चीत के दौरान डी आइजी एन कुलांची ने बताया कि सीमा के हर गतिविधियों पर पुलिस की नजर है। असमाजिक तत्व बख्शे नहीं जायेंगे। अयोध्या के तरफ जा रहे राम भक्तों के यात्रा का विशेष खयाल रखा जा रहा है ताकि उन्हे कोई परेशानी न हो

इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह कालरा, थानाध्यक्ष तरयासुजान अशुतोष कुमार सिंह,महेंद्र सिंह,एसआई राघवेंद्र सिंह,एसआइ उपेन्द्र यादव सहित पुलिस टीम के अलावा प्रधान प्रतिनिधि आनन्द सिंह,प्रदीप गोड़, पूर्व जिलापंचायत सदस्य अरविंद सिंह सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies