Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

वॉर्ड की जनता ने कहा कि पार्षद नहीं हम लोगों का हैं बेटा

 वॉर्ड की जनता ने कहा कि पार्षद नहीं हम लोगों का हैं बेटा





जिन स्थानों पर नहीं जल रहा था अलाव, उन स्थानों पर पार्षद ने जन सहयोग से गिरवाई लकड़ी


हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर वार्ड नंबर 62 माया बाजार के निर्दलीय पार्षद समद गुफरान उर्फ साजू ने कड़के के ठंड को देखते हुए नगर निगम द्वारा मिले कंबल को हर एक जरूरतमंद के घरों तक खुद पहुंचने का काम किया जो कड़ाके की ठंड में कांप रहे थे लोगों के लिए नगर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है लेकिन वार्ड बढ़ा होने की वजह से कुछ जगहों पर अलाव नहीं जल रहा था तो पार्षद समद गुफरान ने जनसहयोग से उन स्थानों पर लकड़ी भेजने का काम किया। पार्षद के इस जब्बे को देखते हुए वार्ड की जनता ने कहा कि यह पार्षद नहीं हम लोगों के मसीहा हैं जो हमेशा हमारे सुख-दुख में खड़े रहते हैं बिना भेदभाव के सब का ख्याल रखते हैं शुक्रवार को पार्षद समद गुफरान ने सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया । जिनकी वजह से वार्ड साफ स्वच्छ व सुंदर दिख रहा है। उन सफाई कर्मचारियों को गर्म जैकेट दिया गया जनता के साथ कर्मचारी भी पार्षद की कार्य प्रणाली से काफी खुश नजर आ रहे हैं पार्षद के इस जज़्बे को देखते हुए पार्षद को जन सहयोग भी मिल रहा है लोग अपना नाम ना बताने की शर्त पर उन्हें अपना सहयोग दे रहे हैं और कह रहे हैं कि आप इसी तरीके से जनता की सेवा करते रहे हम लोगों की बस यही शुभकामनाएं हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies