महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके दो परिवार में पति-पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ बुझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया गया
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर महिला थाना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशानुसार परिवार परामर्श केन्द्र जनपद गोरखपुर की टीम द्वारा 1. प्रथम पक्ष प्रियंका गुप्ता व द्वितीय पक्ष विनोद साहनी 2. प्रथम पक्ष नगमा व द्वितीय पक्ष फिरोज के प्रकरणों पर लागातार सतत् काउंसलिंग कर पति-पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव हुआ था, पति व पत्नी व उनके परिवारवालों को समझा बुझाकर फिर से एक किया गया है । ज्ञातव्य हो कि पति-पत्नी व उनके परिवारवाले हसीं खुशी एवं बिना दबाव के एक दूसरे के साथ रहने को राजी हो गये । पति-पत्नी आज के बाद अपनी सारी जिम्मेदारी एक साथ मिलकर निभाएंगे । इस प्रकरण में काउंसलर श्री योगेंद्र गौड़, परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र मिश्रा, मुख्य आरक्षी अनिता पाण्डे ,श्री कौशल्या चौहान, श्री रेनू उपाध्याय व आरक्षी रीतू की की भूमिका सराहनीय रही। परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है ।
