योगीराज में न्याय के लिए भटकती रही एक महिला
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर थाना खजनी चौकी उनवल नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल में एक महिला अपने पुस्तैनी जमीन पाने के लिए भू माफियाओं का कहर झेल रही है।
पीड़ित किसमती देवी के प्रार्थना पत्र को अपने पैसे और रुतबा के दम पर अब भू माफिया लोग दबाने में लगे हैं।
और यह सब कर अपना कृत्य छिपाने में लगे हैं।
शायद वह भूल गए हैं की यह जनता है और यह सब जानती है।
सूबे के मुख्यमंत्री जी लाख आदेश पारित कर ले न्याय के लिए लेकिन स्थानीय स्तर पर उनका न्याय व्यवस्था ध्वस्त कुछ अधिकारियों द्वारा कर दिया जाता है।
जब एक लाचार महिला को अपनी ही पुस्तैनी जमीन पर काबिज होने के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। जिससे यह साबित होता है की न्याय व्यवस्था, कानून व्यवस्था किस प्रकार से नगर उनवल में ध्वस्त होता नजर आ रहा है।
मुकदमा दर्ज होने के वावजूद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वही मुकामी पुलिस कानूनराज स्थापित करने के बजाय आरोपियों को संरक्षण देने में लगी हैं।
वही लाचार महिला आज हताश और परेशान हैं। उसकी बात सुनने वाला कोई नहीं है कुर्सी पर बैठकर स्थानीय अधिकारी महिला को न्याय दिलाने के बजाय भू माफियाओं के सरपरस्ती में मस्त हैं।
जिले के उच्च अधिकारियों ने इस मामले को संज्ञान में लेकर अपने स्तर पर अपना कार्यवाही करना शुरू कर दिया है।