हम भारती न्यूज़
संवाददाता मो. अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
सैदसराय उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में गणित और विज्ञान क्लब के सदस्यों द्वारा प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
सारण जिले के गरखा प्रखंड के सैदसराय मुनीलाल उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के प्रांगण में शुक्रवार को नोडल शिक्षक नवीन कुमार बैठा और ऊषारानी सिन्हा के निर्देशन में गणित और विज्ञान क्लब के सदस्यों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य शशिकांत पाठक ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत इस क्लब हेतु जो राशि आवंटित की जाती है,उसी से इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी कर्मियों ने अपना योगदान दिया तथा बच्चो की हौसला आफजाई की।
