नये वर्ष के अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव से औपचारिक मुलाकात करने पहुंचे सुग्रीव कुमार निषाद गोरखपुर महानगर अध्यक्ष निषाद पार्टी
साथ में निषाद पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर नये वर्ष के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव से मिलने पहुंचे सुग्रीव कुमार निषाद गोरखपुर महानगर अध्यक्ष निषाद पार्टी, के अध्यक्ष ने औपचारिक मुलाकात करते हुए फुग्गे भेंट कर नये वर्ष की हार्दिक शुभकामना दी और कुशल क्षेम पूछा।
इस अवसर पर राहुल साहनी महानगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा निषाद पार्टी गोरखपुर , शास्वत कुमार श्रीवास्तव वार्ड अध्यक्ष जंगल शालिग्राम निषाद पार्टी गोरखपुर , सतीश सोनकर वार्ड उपाध्यक्ष जंगल शालिग्राम निषाद पार्टी गोरखपुर और रामप्रताप मौर्या वार्ड अध्यक्ष मिश्रौलिया निषाद पार्टी गोरखपुर भी मौजूद रहे और औपचारिक मुलाकात की।

