Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में लगभग 214 जोड़ो का विवाह हुआ संपन्न*

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर



मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में लगभग 214 जोड़ो का विवाह हुआ संपन्न*





ए के रिसॉर्ट कुरकावली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन


संभल (बहजोई) 23 फरवरी 2024


       आज विकासखंड संभल के हसनपुर रोड स्थित ए .के.रिसॉर्ट कुरकावली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख असमोली सन्तोष देवी ने प्रतिभाग किया एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

      कार्यक्रम बडें ही धूमधाम से अयोजित किया गया। जिसमें  विवाहिक जोड़े  वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक रीति रिवाजों के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधे। 

        जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि सभी जोड़ों को रजिस्टर्ड किया गया है और उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े के खाते में ₹35000 की धनराशि को हस्तांतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि 214 जोड़ों को चिन्हित किया गया था। जिसमें 33 जोड़े मुस्लिम समुदाय एवं 181 जोड़े हिंदू समुदाय के थे। तथा आज विकासखंड संभल एवं असमोली के वैवाहिक जोडें शादी के बंधन में बंधे।

    इस कार्यक्रम में सभी जोडों ने प्रतिभाग कर वैवाहिक जीवन का शुभारंभ किया।

        इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्रा,परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह एवं जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्रभूषण, जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग, खंड विकास अधिकारी  संभल प्रेमपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी असमोली अजीत सिंह सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं समस्त जनमानस उपस्थित रहे।


जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies