फर्जी पास लगा कर चलने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक / थानाध्यक्ष एम्स के नेतृत्व में कैण्ट थाना क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी । दौराने चेकिंग रविन्द्र कुमार पुत्र रामदुलारे निवासी रायपुर थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर के वाहन संख्या UP53BR1222 स्वीफ्ट डिजायर पर वाहन संख्या UP53DX5329 का फर्जी विधान परिषद का पास लगा हुआ तथा नवनीत सिंह उर्फ हिमांशु पुत्र देवनारायण सिंह निवासी गहसाढ़ थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर के वाहन UP53ED3031 स्कार्पियो पर UP53DP4999 का पूर्व विधायक का फर्जी पास लगा हुआ पाया गया । जिसके संबंध में थाना कैण्ट पर क्रमशः मु0अ0सं0 84/2024 धारा 417,419,467,468,471 भा0द0वि0 तथा मु0अ0सं0 85/2024 धारा 420,188,336 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

.jpeg)