नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को क्रेन से उठाकर पुलिस लाइन यार्ड भेजा
नो एंट्री में प्रवेश कर सवारी भर रहें 4 बसों को सीज किया
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर यातायात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में, महानगर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ व बेहतर बनाने के उद्देश्य से दिनांक 12.02.2024 से नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों, व नो एंट्री में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े 20 वाहनों को क्रेन के द्वारा उठाकर पुलिस लाइन यार्ड/जलकल पार्किंग में लाकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई । इसके अतिरिक्त नो एंट्री में प्रवेश कर सवारी भर रही 4 बसों को सीज किया गया ।

.jpeg)
.jpeg)
