Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत,महिला के भाई ने दहेज के लिए ससुराल वालों पर हत्या करने का लगाया गंभीर आरोप

 संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत,महिला के भाई ने दहेज के लिए ससुराल वालों पर हत्या करने का लगाया  गंभीर आरोप



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


घघसरा-गोरखपुर  सहजनवां थाना अंतर्गत नगर पंचायत घघसरा बाजार के मंझरिया गांव की निवासिनी रूपा देवी उम्र 27 वर्ष पत्नी उदय साहकर की संदिग्ध परिस्थिति में  बृहस्पतिवार की रात को मौत हो गई। रूपा देवी के भाई भोलेनाथ पुत्र राजकुमार ने बहन के ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर सहजनवां थाने में तहरीर दी है। भोलेनाथ की तहरीर के अनुसार रूपा देवी की शादी 21 अप्रैल 2022 को उदय शाहकर पुत्र भरत प्रसाद निवासी मंझरिया पोस्ट घघसरा के साथ हुआ था। परंतु रूपा देवी को उसके ससुराल के लोगों द्वारा दहेज की मांग के लिए काफी प्रताड़ित किया जाता था। रूपा देवी के भाई भोलेनाथ के अनुसार बार-बार दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित कर उसे यातनाएं दी जाती थी और जेवरात तथा नगद पैसों की मांग ससुराल वालों की तरफ से किया जाता था। सूत्रों के अनुसार रूपा देवी की एक वर्ष की पुत्री है जिसकी दो दिन पहले जन्मदिन था। जिसमें मायके के लोग भी शामिल हुए थे उस दिन दोनों के बीच कुछ अनबन चल रहा था। मायके से ससुराल आए लोगों से मांगे गए दहेज को नहीं पाया तो उसकी बृहस्पतिवार की रात हत्या कर दी गई। रूपा देवी के भाई भोलेनाथ ने थाने पर तहरीर देकर रूपा देवी के पति उदय साहकर, जेठ दीपक कुमार, देवर जय, अमृत कुमार, सास उमा देवी, जेठानी गीता, ननद सरिता, नंदोई राहुल कुमार पर दहेज उत्पीड़न कर हत्या जैसी धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजिकृत कार्रवाई करने की मांग पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रूपा देवी के ससुराल पक्ष के खिलाफ भा दं सं 498 A, 304 B, दहेज प्रतिषेध अधिनियम1961-3,1981-4 धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस संबंध में सहजनवां थाना अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा से बात करने पर उन्होंने बताया कि रूपा देवी के भाई भोलेनाथ द्वारा तहरीर मिली है।लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर तहरीर के आधार पर आरोपियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies