Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने किया मदरसों का निरीक्षण

 राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने किया मदरसों का निरीक्षण



हम भारती न्यूज से यू0 पी0 चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर अपने दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए उ0प्र0 अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बख्शीश अहमद वारसी ने बुधवार को नगर क्षेत्र में स्थित मदरसों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जामिया रिजविया मेराजुल उलूम चिलमापुर, मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार, मदरसा जियाउल उलूम गोरखनाथ और अंजुमन इस्लामिया ख़ूनीपुर का निरीक्षण करते हुए मदरसों में पढ़ने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों से मिले।

आपको बताते चलें कि अंजुमन इस्लामिया पहुंचने पर आयोग के सदस्य बख्शीश अहमद वारसी का स्वागत वहां उपस्थिय गुरुजनों द्वारा किया गया और अंगवस्त्र के अलावा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बख्शीश अहमद वारसी ने मदरसे में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण किया।

इस दौरान आयोग के सदस्य ने कहा कि आयोग को लेकर पूर्वांचल के लोगों में जागरूकता नही है। हमें लोगों में जागरूकता पैदा करने की ज़रूरत है ताकि अधिक से अधिक लोगों को न्याय मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies