हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
अमर छपरा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई चाकू बाजी में एक व्यक्ति घायल
छपरा शहर के मुफसिल थाना क्षेत्र के अमर छपरा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति को चाकू व धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. सूचना मिलने के बाद 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को छपरा सदस्य अस्पताल पहुंचाया.जहां उसका उपचार किया गया. वहीं परिवार वाले उसे बेहतर उपचार के लिए किसी निजी क्लीनिक में लेकर चले गए हैं.घायल व्यक्ति मुफसिल थाना क्षेत्र के बड़की मुसेहरी गांव निवासी सूर्य नारायण सिंह का 50 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह बताया गया है.छपरा सदर अस्पताल में उपचार के दौरान घायल व्यक्ति ने बताया कि वह अमर छपरा अपने एक संबंधी जयपाल राय के घर के दरवाजे पर बैठकर बातचीत कर रहे थे.इसी बीच विजय राय अपने पुत्र और अन्य सहयोगियों के साथ पहुंचे और उनके कुर्सी पर एक लात मार दिये, जिससे वह जमीन पर गिर गये. तब उन लोगों ने चाकू व धारदार हथियार से उनके ऊपर हमला कर दिया.और फरार हो गये.
