Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

महिला स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने का कार्य किया जाए ताकि महिलाएं बन सकें आत्मनिर्भर...... माननीय प्रभारी मंत्री*

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर




महिला स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने का कार्य किया जाए ताकि महिलाएं बन सकें आत्मनिर्भर...... माननीय प्रभारी मंत्री*




माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना है कि हमारे देश की मातृशक्ति बने आत्मनिर्भर......माननीय प्रभारी मंत्री जी


संभल (बहजोई)13 फरवरी 2024


आज इस्लामनगर रोड स्थित डीआर रिजॉर्ट बहजोई में शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

    जिसमें माननीय मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास राजनीतिक पेंशन अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम बक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन श्री धर्मपाल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

     सर्वप्रथम माननीय मंत्री जी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया एवं मंच पर माननीय मंत्री जी का बुके देकर स्वागत किया गया। 

    महिला स्वयं सहायता समूह की बीसी सखियों ने उपस्थित महिलाओं के साथ अपने अनुभव साझा किये। तथा अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

   माननीय मंत्री जी द्वारा अति उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह नगरीय 17 एवं ग्रामीण 20 की महिला सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

     माननीय मंत्री जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि मातृशक्ति आत्मनिर्भर बने उन्होंने कहा कि महिलाएं पहले बाहर नहीं निकाल पाती थी सुरक्षित नहीं थी आज देश में परिवर्तन दिख रहा है।  आज महिलाएं सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनने की तरफ है। माननीय मंत्री जी ने कहा कि से स्वयं समूह के माध्यम से महिलाएं भैंस पालन एवं गाय पालन तथा बकरी पालन एवं मौन पालन एवं सिलाई, कढ़ाई आदि कार्य करके भी अपने को आत्मनिर्भर बना सकती हैं। 

     उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह अपने समूह में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ें ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके इससे प्रदेश एवं देश मजबूत होगा। 

    माननीय मंत्री जी ने 19 फरवरी 2024 को होने वाले कल्कि की धाम शिलान्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं को प्रतिभाग करने के लिए अपील की।

   इसके उपरांत माननीय मंत्री जी के द्वारा विकासखंड असमोली के ग्राम एचौड़ा कम्बोह स्थित श्री कल्कि धाम शिलान्यास कार्यस्थल का निरीक्षण किया एवं शिलान्यास स्थल तथा मंच आदि का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।

     इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष बंसल, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत, परियोजना अधिकारी डीआरडीए ज्ञान सिंह, डिप्टी कलेक्टर / प्रभारी अधिकारी डूडा विभाग दीपक चौधरी, डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई राजेश शंकर राजू, मंजू दिलेर सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies