मारपीट एवं हत्या का प्रयास करने के आरोप में छः नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से यू0 पी0 चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना खजनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष खजनी के नेतृत्व में उ0नि0 विवेक कुमार चतुर्वेदी मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 048/2024 धारा147,148,149,323,307,452,506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व 3(2)v Sc/St Act से संबंधित वांछित अभियुक्त 1.सुशील यादव उर्फ मंटू पुत्र सुबाष यादव 2. सुबाष यादव पुत्र स्व0 नेउर यादव 3.सत्यम चौरसिया पुत्र रामअशीष चौरसिया 4. दुर्गेश यादव पुत्र सुदामा यादव 5. विजय साहनी पुत्र रामगुलाब 6. प्रमोद यादव उर्फ मोधे पुत्र सुबाष यादव निवासी सुरैनी थाना खजनी जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी डन्डा व राड को बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1.उ0नि0 विवेक कुमार चतुर्वेदी थाना खजनी जनपद गोरखपुर
2.का0 अशोक यादव थाना खजनी जनपद गोरखपुर
3.का0 शान्तनु तिवारी थाना खजनी जनपद गोरखपुर
4.का0 जितेन्द्र यादव थाना खजनी जनपद गोरखपुर
5.का0 हर्षवर्धन वर्मा थाना खजनी जनपद गोरखपुर
6.का0 अनुज यादव थाना खजनी जनपद गोरखपुर
