Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

फिरोजाबाद से आयीं डीआरपी सीमा कुशवाहा द्वारा समूह सखियों को स्वरोजगार के माध्यम से कैसे लखपति बना जाए। उसके लिए प्रशिक्षित किया एवं उनको अचार, पापड़, मोमबत्ती, मूढा, पशुपालन आदि कार्य को ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा लखपति दीदी बनाने के लिए जागरूक करने के लिए प्रशिक्षित किया।

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर



सम्भल ( बहजोई) 28 फरवरी 2024*


        उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित वित्तीय वर्ष 2023-24 में लखपति महिला कार्यक्रम के जनपद स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण का आज बहजोई के  कौशल विकास केन्द्र में समापन हुआ। 



    फिरोजाबाद से आयीं डीआरपी सीमा कुशवाहा द्वारा समूह सखियों को स्वरोजगार के माध्यम से कैसे लखपति बना जाए। उसके लिए प्रशिक्षित किया एवं उनको अचार, पापड़, मोमबत्ती, मूढा, पशुपालन आदि कार्य को ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा लखपति दीदी बनाने के लिए जागरूक करने के लिए प्रशिक्षित किया। 

       परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह ने समूह सखियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जागरूक करते हुए समूहों से जोड़ें तथा उन्हें प्रशिक्षित करके लखपति दीदी बनने के लिए प्रेरित करें। परियोजना निदेशक द्वारा समूह सखियों को समूहों द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों को ब्रांडिंग करते हुए बाजारों में कैसे पहुंचाया जाए उसकी भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्त कर आसानी से स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकतीं हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न विभागों द्वारा भी लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक गाँव एक उत्पाद को अपना कर गाँव को सशक्त एवं वहाँ  की महिलाओं को भी आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इसके उपरांत समूह सखियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी दिए गये। 

     इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, डीआरपी सीमा कुशवाहा एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा समूह सखियाँ उपस्थित रहीं।

  

 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies