रेलवे कॉलोनी के बहुत सारे आवास जर्जर स्थिति में रेल कर्मी परेशान
रेलवे कॉलोनी की मरम्मत ,साफ सफाई तथा पार्कों की व्यवस्था दुरुस्त कराए रेल प्रशासन - विनोद राय
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर रेलवे कॉलोनी की दुर्दशा तथा कर्मचारियों के ग्रीवेंशस को लेकर एक सभा की गई। सभा में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रमुख मुद्दा रेलवे कॉलोनी के जर्जर आवास, नालियों की सफाई, पार्कों की दुर्दशा पर चर्चा की गई। अपने संबोधन में महामंत्री विनोद राय ने कहा कि एक समय था जब रेलवे कॉलोनी की आवास चमकते रहते थे । नालियों की साफ-सफाई बेहतर थी तथा कॉलोनी के पार्क सुसज्जित हुआ करते थे। आज स्थिति एकदम विपरीत है ऐसा प्रतीत होता है कि रेल प्रशासन ने रेल कॉलोनी , नालियों तथा पार्कों पर ध्यान देना बंद कर दिया है। तमाम कर्मचारियों ने जो रेल आवास में रहते हैं उन्होंने रेल आवासों की दुर्दशा के बारे में बताया।
महामंत्री विनोद राय ने प्रशासन से मांग किया है कि
रेल आवासों को मरम्मत कराकर कर्मचारियों को आवंटित किया जाए तथा रेलवे कॉलोनी की नालियों की सफाई एवं पार्कों को सुसज्जित किया जाए। जिससे कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों को मच्छर मलेरिया से बचाव हो तथा उन्हें भी अच्छा महसूस हो सके। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री एस सी अवस्थी ,के एम मिश्र, दीपक चौधरी ,कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, देवेश सिंह, अंशुमाल पाठक, अजय त्रिपाठी, दीपक प्रजापति इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
