राज्यसभा चुनाव:भाजपा ने राजा भइया पर डाले डोरे,भूपेंद्र चौधरी के बाद अब ओपी राजभर ने की मुलाकात
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
लखनऊ उत्तर प्रदेश में मंगलवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत जोरों पर हैं। 10 सीटों पर 11 प्रत्याशियों के उतरने से मुकाबला बहुत रोचक हो गया है। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी छोटे दलों को अपने पाले में लाने के लिए जबरदस्त तरीके से जुटी है। इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया से मुलाकात की है।राजा भइया और बाबागंज विधायक विनोद सरोज को मिलाकर दो विधायक हैं। राजा भइया और विनोद सरोज का वोट काफी अहम हैं।
भूपेंद्र चौधरी और नरेश उत्तम भी कर चुके हैं मुलाकात
इससे पहले राजा भइया से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष नरेश उत्तम भी मुलाकात कर चुके हैं। नरेश उत्तम ने तो राजा भइया की बात फोन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव से भी करवाई थी।
राजा भइया और राजभर के बीच क्या बातचीत हुई
राजा भइया और ओम प्रकाश राजभर के बीच क्या बातचीत हुई अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है,लेकिन माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी के लिए राजभर वोट मांगने गए थे। राजा भइया और ओपी राजभर की तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि राजा भइया की तरफ से राजभर को कोई बड़ा आश्वासन नहीं मिला है।हालांकि आधिकारिक तौर पर दोनों लोगों की तरफ से अभी कुछ भी नहीं कहा गया है।