यांत्रिक कारखाना गोरखपुर से सेवानिवृत पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के दो पदाधिकारियो का संघ ने मनाया सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह
महामंत्री विनोद राय ने माल्यार्पण कर दोनों पदाधिकारियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दिया
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने यांत्रिक कारखाना गोरखपुर से सेवानिवृत श्री परमात्मा सिंह एवं श्री ओम प्रकाश शर्मा जो पी आर के एस पदाधिकारी है का सेवानिवृत सम्मान समारोह आयोजित किया। सम्मान समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त मंत्री श्री ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने किया। समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री विनोद राय ने दोनों कर्मचारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दिया। अपने संबोधन में उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सेवानिवृत होने के बाद भी दोनों कर्मचारियों का अमूल्य सहयोग पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को मिलता रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी श्री अरविंद कुमार सिंह ने दोनों कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना किया। कारखाना मंडल के अध्यक्ष श्री डीके तिवारी एवं मंडल मंत्री श्री आर पी भट्ट ने दोनों कर्मचारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं उनके अग्रिम जीवन के खुशहाल होने की कामना किया। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर वाले कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री मनोज द्विवेदी, एस सी अवस्थी, देवेंद्र प्रताप यादव, कौशल कुमार सिंह, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, सूरज गुप्ता, बृजपाल सिंह, आर डी सिंह, राजेश जायसवाल, अजय त्रिपाठी, अंशुमाल पाठक, निशांत यादव, अमित गुप्ता, अजय गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, राजेश पांडे, संजय सिंह, सतीश श्रीवास्तव, धीरज यादव चंद्रिका कुशवाहा, विनय यादव इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।