Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

महेशरा मछली मंडी के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला जामा तलाशी में पुष्टि हुआ कि व्यक्ति का नाम आकाश चौहान

 हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास रिपोर्ट


महेशरा मछली मंडी के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला जामा तलाशी में पुष्टि हुआ कि व्यक्ति का नाम आकाश चौहान




स्थानीय लोगों की सूचना पर बरगदवा चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार थाना चिलुवाताल से पहुंचे


परिजनों को पुलिस के द्वारा सूचना मिलने पर रो रो कर हुआ बुरा हाल, मृतक की मां ने बताया कि मेरा बेटा 15 दिन पहले मुंबई कमाने गया था


गोरखपुर थाना चिलुवाताल चिलुवाताल थाना क्षेत्र के चौकी बरगदवा के अंतर्गत महेशरा मछली मंडी के बगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से स्थानीय लोगों में मची हड़कंप स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पाते ही चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मैं हमराही के साथ मौके पर पहुंचे, अज्ञात व्यक्ति के पास एक बैग था उस अज्ञात व्यक्ति के बैग की तलाशी ली गई साथ में उसके शरीर के कपड़ों की भी तलाशी ली गई जिसमें कुछ कागजात मिले और मोबाइल नंबर भी मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि मृतक व्यक्ति का नाम आकाश चौहान है जो खड़ा हुआ फाटक का रहने वाला है पुलिस के द्वारा उनके पिता मधुबन चौहान को सूचना दिया गया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया आगे विधि कार्रवाई की जा रही है।


बताते चलें कि  मधुबन चौहान ,पत्नी  पुनीता चौहान व उनके तीन बच्चे हैं सबसे बड़ी लड़की प्रतिमा चौहान जिसकी उम्र 28 वर्ष जिसकी शादी हो चुकी है दूसरा लड़का मृतक आकाश चौहान जिसकी उम्र लगभग 26 वर्ष और तीसरी लड़की जिसका नाम नेहा चौहान उम्र लगभग 24 वर्ष है दो जगह आवास होने की वजह से मधुबन चौहान हड़हवा फाटक पर रहते हैं और पुनीता चौहान मनीराम में रहती है आना-जाना लगा रहता है।


मृतक की मां ने बताया कि मेरा बेटा 15 दिन पूर्व मुंबई कमाने गया था वहां से वापस आ रहा था, तो 12 तारीख को दोपहर में फोन करके मुझे बताया कि खाना बना कर रखिएगा मैं बस्ती पहुंच गया हूं पहुंचते ही घर आऊंगा शाम तक परिजन इंतजार करते रहे लेकिन आकाश चौहान का कोई अता पता नहीं चला परिजन परेशान होकर ढूंढना शुरू किये लेकिन आकाश चौहान का कोई पता नहीं चला दूसरे दिन सुबह पुलिस के द्वारा सूचना मिली की महेसरा मछली मंडी के बगल में एक शव मिला है और फफक-फफक कर रोने लगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies