महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके एक परिवार में बहु-सुसर के रिश्ते को आपसी सूझ बुझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया गया
हम भारती न्यूज से यू0 पी0 चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर महिला थाना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशानुसार परिवार परामर्श केन्द्र जनपद गोरखपुर की टीम द्वारा प्रार्थीनी शीला देवी व द्वितीय पक्ष बेलदार के प्रकरण पर लगातार सतत् काउंसलिंग कर बहु व ससुर के बीच जो भी मनमुटाव हुआ था, उसकी काउंसलिंग की गई । काउसलिंग द्वारा बहु व ससुर के वैचारिक मत-भेदों को दूर किया गया । काउन्सलिंग के उपरांत दोनों पक्ष परिवार में अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु बिना दबाव के एक दूसरे के साथ रहने को राजी हो गये । इस प्रकरण में काउंसलर श्री वशिष्ठ राय, श्री योगेंद्र गौड़, श्री अवनीश चौधरी श्री अमन सिंह, परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर प्रभारी भूपेंद्र मिश्रा, उप निरीक्षक मिथिलेश राय, मुख्य आरक्षी कौशल्या चौहान, मुख्य आरक्षी रेनू उपाध्याय आरक्षी शिखा श्री व आरक्षी रंजू मिश्रा की भूमिका सराहनीय रही। परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है ।
