शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती से दो वर्षों से बनाता रहा शारीरिक संबंध युवती के प्रेग्नेंट होने पर युवक बना लिया दूरी
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
महराजगंज भिटौली भिटौली थाना क्षेत्र के गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है। यूवती ने अपने आरोप पत्र में लिखा है कि बीते 2 वर्ष से उक्त युवक शादी के लिए राजी कर लिया था और तभी से मेरा शारीरिक संबंध बनाता रहा घटना के दिन 10 फरवरी की रात में वह मेरे घर आया और जोर जबरदस्ती करते हुए मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया और जब हमने उसे प्रेग्नेंट होने की बात बताई तो वह मुझसे दूरी बना लिया और अबॉर्शन की बात करते हुए शादी नहीं करने की बात कही। और उसने गंदी-गंदी गाली और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि यूवती की शिकायत पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है ।
