Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

माया बाजार रोड के पास बिजली का पोल गिरा, बड़ा हादसा टला

 माया बाजार रोड के पास बिजली का पोल गिरा, बड़ा हादसा टला




हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 62 माया बाजार में इंसुलेटर तार बदलने का कार्य चल रहा था इसी दौरान एक जर्जर पोल तार खींचने के दौरान एक मकान पर गिर गया । जबकि कार्य के दौरान अवागमन भी चालू था। गनीमत रहेगी किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है वरना बड़ा हादसा हो सकता था । माया बाजार वार्ड के भाजपा पार्षद समद गुफरान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वार्ड में जर्जर पोल व तार को लेकर कई बार बिजली विभाग को पत्राचार किया गया इतना ही नहीं आईजीआरएस पर भी शिकायत की गई लेकिन अधिकारियों की उदासीनता और ठेकेदार की मनमानी की वजह से आज यह  हादसा हुआ। पोल एक मकान पर गिरा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था इस संबंध में बक्शीपुर के जेई से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि इंसुलेटर तार बदलने का कार्य चल रहा था इसी दौरान हादसा हुआ है फिलहाल मौके पर कर्मचारी लगे हुए हैं और उसे ठीक करने का कार्य चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies