थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा एक अदद देशी तमंचा बारह बोर के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बस्ती थाना लालगंज थानाध्यक्ष लालगंज श्री सुनील कुमार गौंड़ के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त दीनदयाल सत्यम पुत्र बीहड़ प्रसाद यादव निवासी ग्राम कबराखास थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 19 वर्ष को 01 अदद देशी तमंचा के साथ दिनांक 28.03.2024 को धौरुखोर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 68/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.थानाध्यक्ष लालगंज श्री सुनील कुमार गौड़ जनपद बस्ती ।
2.उ0नि0 संतोष कुमार दुबे, थाना लालगंज जनपद बस्ती
3.उ0नि0 राम भवन प्रजापति, उ0नि0 अवनीश कुमार सिंह व हे0का0 सत्येन्द्र कुमार यादव थाना लालगंज जनपद बस्ती।