Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

महराजगंज की राजनीति में बड़ा उलटफेर: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अमनमणि त्रिपाठी कांग्रेस में हुए शामिल

 महराजगंज की राजनीति में बड़ा उलटफेर: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अमनमणि त्रिपाठी कांग्रेस में हुए शामिल



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


सार


महराजगंज जिले का राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ गया है। पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र और नौतनवां के पूर्व निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


नई दिल्ली महराजगंज महराजगंज जिले का राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ गया है। पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र और नौतनवां के पूर्व निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।


अमन मणि या ओसिन मणि लोकसभा चुनाव 2024

प्राप्त समाचार के अनुसार अमन को कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने पार्टी में शामिल कराया।


इस मुलाकात के बाद अमनमणि ने मीडिया को बताया कि वे 14 तारीख के बाद उनके हजारों समर्थक एक बड़े कार्यक्रम में कांग्रेस में शामिल होंगे।


इस सियासी उलटफेर के साथ लोग इसकी चर्चा करना शुरु कर दिये हैं कि क्या अमन लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? चर्चा यह भी है कि अमन मणि तो सिर्फ बहाना हैं पर अमर मणि त्रिपाठी का निशाना कहीं और है। सूत्र बताते हैं कि अमन मणि के स्थान पर उनकी पत्नी ओसिन को चुनाव लड़ाने का मन मणि खेमे ने बना लिया है? आगे क्या होगा आने वाला वक्त ही बताएगा।


इस बारे में सूत्रों का कहना है कि महराजगंज लोकसभा सीट पर सपा और कांग्रेस का गठबंधन है और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की हरी झंडी मिलने के बाद ही कांग्रेस यहां पर अपने उम्मीदवार को ऐलान करेगी।


अमन का चुनावी सफर: तीन बार लड़ चुके हैं चुनाव


अमनमणि 2012 में महराजगंज जिले की नौतनवां सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन वे दूसरे नंबर पर रहे। पहली बार 2017 में निर्दलीय चुनाव जीत उन्होंने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी लेकिन 2022 के चुनाव में बतौर बसपा प्रत्याशी वे नौतनवां सीट पर तीसरे स्थान पर रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies