Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

देश के सभी कर्मचारी पेंशनर बेरोजगार नौजवान दुखी हैं और सरकार के प्रति आक्रोश है, देश के सारे संगठन वोट फॉर ओपीएस के निर्णय पर कायम है, हर कर्मचारी स्वयं नेता बनकर अपने ओपीएस के लिए वोट करेगा– रूपेश

 देश के सभी कर्मचारी पेंशनर बेरोजगार नौजवान दुखी हैं और सरकार के प्रति आक्रोश है, देश के सारे संगठन वोट फॉर ओपीएस के निर्णय पर कायम है, हर कर्मचारी स्वयं नेता बनकर अपने ओपीएस के लिए वोट करेगा– रूपेश



चुनावी घोषणापत्र में पुरानी पेंशन बहाली का वायदा करने वाले पार्टी को मतदान करेगा कर्मचारी– श्याम नारायण शुक्ल


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर 28 मार्च राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ला अशोक पांडे इजहार अली आदि कर्मचारी नेताओं ने भोजनावकाश में डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में बैठक कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराई, रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश का सभी कर्मचारी शिक्षक पेंशनर बेरोजगार नौजवान सरकार से त्रस्त है और वोट फॉर ओपीएस का निर्णय ले चुके हैं, जो पार्टी पुराने पेंशन बहाली का वादा करेंगी उसी पार्टी को कर्मचारी मतदान करेंगे।

उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ला ने कहा की मोदी की याद सरकार में वापसी चाहते हैं तो पुरानी पेंशन बहाली को अपने चुनावी घोषणा पत्र में स्थान दें, अन्यथा कर्मचारी समाज मजबूर होकर अपनी पेंशन पर वोट देने के लिए स्वतंत्र रहेगा।


इस अवसर पर इंजीनियर राम समुझ, इंजीनियर राजकुमार कृष्ण मोहन गुप्ता बिट्टू मद्धेशिया रामधनी पासवान जयराम गुप्ता रजनीश पांडे इजहार अली अशोक पांडेय वरूण वर्मा बैरागी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies