Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

होमगार्ड आत्म हत्या मामले में परिजनों ने लगाया प्रधान पुत्र पर आरोप सुसाइड नोट में सभी नौ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 होमगार्ड आत्म हत्या मामले में परिजनों ने लगाया प्रधान पुत्र पर आरोप


सुसाइड नोट में सभी नौ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज



ग्राम प्रधान ने कहा उनके बेटे को फंसाने में भूमाफियाओं का हाथ


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


फरेंदा महराजगंज फरेंदा के उप जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात ग्राम सभा सिधवारी निवासी होमगार्ड प्रहलाद चौरसिया ने गुरुवार की रात सुसाइड नोट लिख जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में उनकी मृत्यु हो गई।


उसने अपने मृत्यु का जिम्मेदार सिधवारी के ग्राम प्रधान के पुत्र गंगाराम यादव सहित नौ लोगों को ठहराया है। पुलिस ने मृतक प्रहलाद चौरसिया के पुत्र अशोक चौरसिया की तहरीर पर नौ नामजद पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि प्रहलाद चौरसिया गुरुवार की रात उप जिलाधिकारी कार्यालय फरेंदा में ड्यूटी करने गए थे। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद साथी सुरक्षा कर्मियों ने उनके परिवार को सूचना देते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।


मृतक होमगार्ड के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी मृत्यु का कारण अपने ही गांव के ग्राम प्रधान पुत्र गंगाराम यादव समेत अपने नौ पट्टीदारों को बताया है।


मृतक होमगार्ड के पुत्र अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि गांव में ही उनकी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। जिससे ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि के रूप में काम करने वाले उनके पुत्र गंगाराम यादव ने 8,35,000 रूपए का बिल्डिंग मटेरियल का सामान लिया था। लेकिन रुपये के लिए लंबे समय से दौड़ा रहे थे। इसी बीच गांव में ही एक भूमि दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये और नकद दिया गया, लेकिन आज तक भूमि पर कब्जा नहीं मिला।


इस संबंध में जब पिता ने गंगाराम यादव से अपने रुपये वापस मांगे तो पहले उन लोगों ने विवाद किया। उसके बाद 10-10 लाख के दो चेक दिए, लेकिन उस चेक का भुगतान नहीं हो सका। रुपये न देने पड़े, इसके लिए ग्राम प्रधान पुत्र ने मेरे ही पट्टीदारों को आगे कर हमारे घर आने जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया तथा इस संबंध में राजनीति की गई। जिसके कारण आहत होकर मेरे पिता ने गुरुवार की रात तहसील कार्यालय में ड्यूटी के दौरान जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है।


पीड़ित की तहरीर के आधार पर फरेंदा पुलिस ने ग्राम प्रधान पुत्र गंगाराम यादव के अलावा झगरु, महेंद्र, जितेंद्र, राजकुमार, विनय, आशीष, अर्जुन और रंजीत यादव के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। फरेंदा थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies